मंगलवार, 30 जून 2020

हौंसलों की दास्ताँ !!


नेक नीयत के हौंसले बुलन्द हुए,
तो कमाल हुआ!
जो बुलन्द हुए हौंसले मक्कार नीयत के,
तो बवाल हुआ!
पाला बदलती है नीयत,
काम के हिसाब से!
बेचारे, हौंसलों से हमेशा सवाल हुआ।।

मंगलवार, 19 मई 2020

“सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयन्ती”


शब्द भेद इतिहास रच गया,‬
‪रखी धर्म की लाज।‬
‪सकल हिन्दू सम्राट प्रतापी,‬
‪जय जय पृथ्वीराज॥‬

शब्दवेधी बाणों के संधान में पारंगत अपने समय का एक मात्र योद्धा जिनकी खड़ग को उनके अलावा कोई दूसरा उठा भी नहीं सकता था। विश्व इतिहास के अनन्त गगन में अपने शौर्य प्रकाश से जगमगाते चिरंजीवी पुंज “सम्राट पृथ्वीराज चौहान” की जयन्ती पर उन्हें कोटिशः नमन एवं सादर स्मरण।
हर हर महादेव।🚩

आदित्य विक्रम मालीवाल©
चित्तौड़गढ़, राजस्थान।

https://drive.google.com/uc?export=view&id=1Gdoi5SXVmkD3PCZcM4goTuDV0OaxjSyE

शुक्रवार, 4 अक्टूबर 2019

पहचानों जो डूब रहा है, अपना वही बिहार है।

इतिहास की उज्जवल आभा है,
इस संस्कृति का आधार है,
पहचानों जो डूब रहा है,
अपना वही बिहार है।

मगध पितामह भीष्म का,
यहाँ चन्द्रगुप्त का आसन है,
राजनीति कौटिल्य सिखाई,
मानवता का शासन है,
नालन्दा की भूमि है यह,
ज्ञान का भण्डार है,
पहचानों जो डूब रहा है,
अपना वही बिहार है।

बुद्ध दिया है दुनियाँ को,
मानवता का कल्याण किया,
राष्ट्र समर्पित है कण-कण,
सर्वोच्च सदा बलिदान दिया,
दिया जिन्होंने वर्षों तक,
आज उन्हें दरकार है,
पहचानों जो डूब रहा है,
अपना वही बिहार है।

जब देश में विपदा आई है,
हम सबने दिया सहारा है,
हो पूरब, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण,
मिलकर उसे उबारा है,
हाथ बढ़ाओ फिर से अपने,
संकट में परिवार हैं,
पहचानों जो डूब रहा है,
अपना वही बिहार है।

इतिहास की उज्जवल आभा है,
इस संस्कृति का आधार है,
पहचानों जो डूब रहा है,
अपना वही बिहार है।

आदित्य विक्रम मालीवाल ©
चित्तौड़गढ़, राजस्थान।

https://drive.google.com/uc?export=view&id=1-oj6hzf2kn3lKdykxqGtZslnZuqS7Kx7

सोमवार, 22 अप्रैल 2019

नरेन्द्र मोदी, कमल निशान

भाजपा की क्या पहचान,
नरेन्द्र मोदी, कमल निशान।


भारत माँ हो विश्व महान्,
नरेन्द्र मोदी, कमल निशान।

वन्देमातरम् का गुणगान,
नरेन्द्र मोदी, कमल निशान।

सबको समझे एक समान,
नरेन्द्र मोदी, कमल निशान।

जनहित में अर्पित है प्राण,
नरेन्द्र मोदी, कमल निशान।

जिसे ना होती कभी थकान,
नरेन्द्र मोदी, कमल निशान।

ना वंशवाद ना राज्याभिमान,
नरेन्द्र मोदी, कमल निशान।

खुले हाथ सेना बलवान,
नरेन्द्र मोदी, कमल निशान।

समर्थ होकर बढ़े किसान,
नरेन्द्र मोदी, कमल निशान।

हर परिवार को मिले मकान,
नरेन्द्र मोदी, कमल निशान।

स्वच्छ भारत एक सफल अभियान,
नरेन्द्र मोदी, कमल निशान।

मातृशक्ति को मिला सम्मान,
नरेन्द्र मोदी, कमल निशान।

बढ़ी है शिक्षा और विज्ञान,
नरेन्द्र मोदी, कमल निशान।

हर घर बिजली, गैस और धान,
नरेन्द्र मोदी, कमल निशान।

देश का विश्व में बढ़ता मान,
नरेन्द्र मोदी, कमल निशान।

नया है मित्रों हिन्दुस्तान,
नरेन्द्र मोदी, कमल निशान।

संकल्प से सिद्धि का संधान,
नरेन्द्र मोदी, कमल निशान।

विश्व गुरू होगी पहचान,
नरेन्द्र मोदी, कमल निशान।

भाजपा की क्या पहचान,
नरेन्द्र मोदी, कमल निशान।

©आदित्य विक्रम मालीवाल
  चित्तौड़गढ़, राजस्थान।

https://drive.google.com/uc?export=view&id=1WqxAjBNzlBxWUucjkTwbhx10hJNXuoly